Hindi Quote in Book-Review by mira

Book-Review quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

mani

महिलाओं के लिए प्रोटीन शेक के फायदे

प्रोटीन शेक न केवल पुरुषों के लिए जरूरी है बल्कि इसकी आवश्‍यकता महिलाओं को भी होती है। प्रोटीन महिलाओं के शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है क्‍योंकि इससे मांसपेशियों का निर्माण होता है। इसके अलावा हमारे शरीर का लगभग 75 प्रतिशत हिस्‍सा केवल प्रोटीन से ही बनता है।

पहले यह माना जाता था कि प्रोटीन शेक केवल लड़कों के लिए जरूरी होता है, क्‍योंकि उनको अपनी बॉडी बनानी होती है, पर वास्‍तविक में ऐसा नहीं है। लड़कियों को भी प्रोटीन की आवश्‍यकता होती है, लेकिन कम मात्रा में। प्रोटीन की जरूरत की पूर्ति के लिए प्रोटीन शेक आहार की तुलना में जल्‍दी असर दिखाता है। डिब्‍बाबंद प्रोटीन शेक की बजाय घर में बने ताजे फलों का जूस ज्‍यादा फायदेमंद होता है।

न्‍यूटीशन सप्लीमेंट
प्रोटीन शेक को न्‍यूट्रीशन का सप्‍लीमेंट भी कहा जाता है, इसे आप अपने ब्रेकफास्‍ट के साथ नहीं पी सकते हैं। प्रोटीन शेक को ब्रेकफास्‍ट की जगह पर ही पीना चाहिए न कि उसके साथ। घर में ताजे फलों से बनाये गये प्रोटीन शेक को पीने से शरीर को पर्याप्‍त मात्रा में मिनरल, विटामिन मिलता है। इसके सेवन से शरीर के लिए नियमित रूप से आवश्‍यक कैलोरी की पूर्ति भी हो जाती है। इसके अलावा यह महिलाओं के रक्‍त, त्‍वचा, हड्डियों और मांसपेशियों के लिए बहुत जरूरी होता है।

तुरंत ऊर्जा देता है
आहार की तुलना में प्रोटीन शेक महिलाओं को तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है। एक्सरसाइज के बाद जितनी तेजी से प्रोटीन आपके शरीर में पहुंचेगा उतनी ही जल्दी उसका असर होगा। जिम से आने के बाद यदि आप प्रोटीन शेक पीती हैं तो यह 30-40 मिनट में अपना असर दिखाना शुरू कर देता है। वहीं दूसरी तरफ आहार में पाए जाने वाले प्रोटीन करीब एक घंटे के बाद असर दिखाते हैं।

वजन घटाने के लिए
जो महिलायें वजन कम करना चाहती हैं उनको नियमित रूप से प्रोटीन शेक का सेवन करना चाहिए। स्टैंडफोर्ड यूनीवर्सिटी द्वारा किये गये एक शोध में ये पाया गया कि प्रोटीन डायट लेने वाली महिलाएं दिखने में ज्यादा अच्छी और बाकी महिलाओं की अपेक्षा 12 महीने के अंदर ही वजन घटाने में सफल हो सकती हैं।

जिम के बाद है जरूरी
जो महिलायें नियमित जिम जाती हैं या वर्कआउट करती हैं उनके लिए प्रोटीन शेक का सेवन बहुत जरूरी है। दरअसल जब आप बहुत एक्सरसाइज करती हैं तब आपकी मांसपेशियों में दरार आ जाती है। इसको भरने और ठीक करने के लिए प्रोटीन का इस्तेमाल करना चाहिए। इसलिए जिम के बाद प्रोटीन शेक का सेवन जरूरी हो जाता है।

बीमारियों से बचाता है
प्रोटीन शेक कई खतरनाक बीमारियों से भी महिलाओं को बचाता है। जीवनशैली के कारण महिलायें अपने खानपान पर ध्‍यान नहीं दे पाती हैं जिसके कारण उनके शरीर में प्रोटीन की कमी हो जाती है। इसके कारण दिल की बीमारियां, किड्नी से संबंधित बीमारियों के होने का खतरा अधिक होता है। ऐसे में प्रोटीन शेक आपके शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरी करता है साथ ही इन जानलेवा बीमारियों से भी बचाता है।

Hindi Book-Review by mira : 111667219
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now