Hindi Quote in Motivational by mim Patel

Motivational quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

एक लड़का अपने पिता की मृत्यु के बाद अपनी मां को ओल्ड हाउस छोड़ आया , और मुसलसल उसकी खबर गिरी करता था ।
एक दिन ओल्ड हाउस से फोन आया के तुम्हारी माताजी का अंतिम समय है फौरन आओ ! वह तुरंत पहुंचा , मां के पास जाकर बेटे ने पूछा अम्मा आपको कुछ चाहिए जो मैं ले आऊं!
मां ने कहा बेटा यहां ओल्ड हाउस में कूलर खरीद कर रख देना क्योंकि बहुत गर्मी है और यहां रहने वाले लोग बहुत तकलीफ और परेशानी में रहते हैं , टूटे हुए शीशे को बदलवा देना ताकि सर्दी और गर्मी से बचाव हो और यह लोग आराम से रह सके, आंगन में दरख़्त और पेड़ लगा देना कि उसकी छांव में आराम से बैठ सकें , फ्रीज में अच्छे फल फ्रूट रख देना ताकि यह लोग खा सके क्योंकि कितनी ही रातें में भी भूखी सोई हूं।
बेटे ने हैरानी से कहा : आप दुनिया से जा रही है और इस वक्त यह सब बातें मुझे कह रही है पहले मुझसे शिकायत क्यों नहीं की ?!
मां ने कहा हां मेरे बेटे मुझे गर्मी सर्दी और भूख प्यास की आदत थी इसलिए मैंने तो सब कुछ सेह लिया और तुझे आदत नहीं है मैंने तुझे बहुत आराम और सुख में पाला है जब तेरे बेटे तुझे यहां छोड़ जाएंगे उस वक्त तुझे इनकी जरूरत पड़ेगी तो तुझे तकलीफ नहीं होगी।

Hindi Motivational by mim Patel : 111666854
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now