अब तुम्हारे बाद कोई और नहीं चाहिए ,
तुम मिल जाओ मुकम्मल जहां होगा ,
लिख भी नहीं सकता जो हकीकत है ,
जहां जाएंगे हम बवाल फिर वहां होगा ,
ख़ामोश रहकर तेरी खामोशी पढ़ना ,
इतना प्यारा आशिक़ तेरा कहां होगा ,
बहुत भाग लिया हूं तितलियों के पीछे ,
ठौर ठिकाना मेरा अब तेरे यहां होगा ,