English Quote in Poem by Sakshi

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in English daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

यह भारत है देश हमारा
जिस पर सबको शान है।
पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण
सभी दिशाओं में इसका सम्मान है।
लोह पुरूष "सरदार पटेल" से
हमारा अखंड भारत यह महान है।
सोने की चिड़िया थी यह भारत,
कोहिनूर से बढ़ा सम्मान है।
इस मिट्टी पर, कई वीर है जन्मे,
याद कर उनकी गौरव गाथा,
हर बार बढ़ाता अभिमान है।
यह भारत हैं देश हमारा,
जिसपर सबको शान है।

उत्तर में आता हिमालय,
दक्षिण में सागर की लहरें,
पश्चिम से जुड़ा दिल भारत का,
पूर्व में सात बहनों की भरमार है।
भारत नें हैं शून्य दिया,
हिंदी उसकी मातृभाषा है।
हर धर्म है आज़ाद यहाँ,
संस्कृतों को बढ़ाता वेद-पुराण हैं।
यह भारत है देश हमारा
जिस पर सबको शान है।

आज के शुभ अवसर दिन पर,
लागू हुआ अपना संविधान हैं।
जिसमे निहित समानता अपनी,
संपूर्ण जगत बंधा है इसमें,
यही सर्व शक्तिमान हैं।
अंबेडकर है निर्माता इसके,
जिसने बढ़ाया सबका आत्मसम्मान हैं।
लोकतांत्रिक है यह अपना देश,
जोड़कर सबको साथ चले,
ऐसा अपना संविधान है।
तीन रंग के इस झंड़े पर,
अशोक चक्र विद्यमान है।
यह भारत का झंड़ा यारों,
जिस पर सबका दिल कुर्बान है।
यह भारत है देश हमारा
जिस पर सबको शान है।🇮🇳🇮🇳🇮🇳


✍️✍️SAKSHI

English Poem by Sakshi : 111651195
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now