रुक जाना थोड़ी देर कहां भागे जा रही है
जिंदगी तू हाईवे से क्यों जा रही है
थोड़ी गैर बदल थोड़ा ब्रेक मार
रास्ते की मजा तो लेने दे यार
तू शुरुआत से ही भागे जा रही हैं
बचपन जवानी और बुढ़ापा खाए जा रही है
खिलौनों से खेलना बाकी ही था
की तूने दस्ता पीठ पीछे लगवाया था
हां दस्ते के साथ तूने कुछ दोस्त भी दीए
है मुझे याद बहुत मजे हमने स्कूल में है कीए
कुछ यादें पूरी और बातें अधूरी रह गई
स्कूल की दोस्ती स्कूल में ही रह गई
जवानी जिम्मेदारी का बोझ तो ले आई
पर एक प्यारी सी फैमिली भि लाई
ऐसा लगता है अभी तो जीना सीखा है
और तूने अलविदा भी कहना शुरू कर दिया है
मानता हूं मानता हूं मैं कि बहुत कुछ सिखाया है तूने
अमीर हो या गरीब तू एक सी जा रही है
तू इसी पल में बसे जा रही है
फिर भी प्लीज रुक जाना थोड़ी देर कहां भागे जा रही है जिंदगी तू हाईवे से क्यों जा रही है