यादें ज़िंदगी के तजर्बे की किताब है
इसमें लिखा हार जीत का हिसाब है
इसमें अपनी कामयाबी और नाकामी लिखी है
वफ़ा हो या ज़फ़ा प्यार हो या नफरत
सबका हिसाब हमने बराबर दर्ज कर रखी है
यादें जिंदगी आबाद कर सकती हैं
तो कभी जिंदगी बर्बाद कर सकती हैं
ये जिंदगी की दिशा और दशा बदल सकती हैं