नया ज़माना आया है
जहाँ देखो अपार्टमेंट कल्चर वहां है
अपने आंगन की अब धूप कहाँ है
जिस छत पर देखो सिंटेक्स वहां है
अब अपना कुआं रस्सी डोल कहाँ है
जहाँ देखो फैशन का नाम वहां है
खुले वस्त्र भाते सबको अब घूंघट कहाँ है
जहाँ देखो हाय हेलो बाय वहां हैं
बुजुर्गों को पाय लागी वाली बात कहाँ है
जहाँ देखो न्यू जेनरेशन की बात वहां है
पुराने लोगों की सुनने वाले अब कहाँ है
इसी का नाम नया ज़माना है