एक औरत
कहते हैं औरत बहुत झूठ बोलती हैं
सच कहा हैं औरत सच में बहुत झूठ बोलती हैं
कभी खुद से,कभी दूसरो से,तो कभी अपने मां बाप से,तो कभी अपने husband से
औरत सच में बहुत झूठ बोलती हैं
कोई कुछ कह दे,चुपके से आकर कमरे मे रो लेती हैं
और बाहर निकल कर कहती हैं
खाना निकाला जाए,बहुत तेज़ भूख लगी हैं
सच में औरत बहुत झूठ बोलती हैं,
किसने दिल दुखाया,दिल में छुपा कर,चेहरे पर मुस्कान रख कर
कहती हैं अरे कुछ तो हुआ ही नहीं हैं, खामा खा,आप भी ना,
सच में औरत बहुत झूठ बोलती हैं
अपनी ख्वाहिशों को दिल में दफन कर लेती हैं
अपनो के लिए,
सच कहा हैं औरत बहुत झूठ बोलती हैं
by-sarwat fatmi