यहाँ लोग गले तो मिलते हैं
सिर्फ जताने के लिए
तुम मेरे अपने हो
ऐसा बताने के लिए
देखा है मैंने
सामने से किस तरह बेवकूफ बनाते हैं
हैरा है
खुदा भी जिसने इंसाफ बनाया
दिल इंसान को दिया
निभाना एक बेजुबा को सिखाया
मैंने हर मोड़ ऐसा देखा
जहां सिर्फ धोखा
चंद कागज़ के टुकड़ों ने
उसकी सच्ची मोहब्बत को छीना
जिसे मिली सीरत उसे सूरत नहीं मिली
जिसे मिली सूरत उसे सीरत की कदर नहीं
खुदा तूने इंसा बनाया
या फिर दिल तोड़ने वाला खिलौना