प्रेम
''''''''''''
प्रेम में डूबा इंसान प्रेम का प्रदर्शन करना पसंद करता है। उसे लगता है प्रेम में अमर हो जाना या प्रसिद्ध हो जाना ही प्रेम की सफलता है। वह इंसान अपने नाम के साथ अपने साथी के नाम को लिखना ही सफल होना तय कर पत्थरों पर नाम लिखता है या कभी किसी दीवार पर उकेरता है दिल अपने साथी के नाम के साथ। कभी किसी पेड़ की छाल पर लिखता है तो कभी कोई आकृति उकेरता है प्रेम की निशानी के तौर पर।
..
मुझे यह पेड़ पर किया गया प्रेम प्रदर्शन बहुत ख़राब लगता है क्योंकि मुझे पेड़-पौधों से अत्यधिक प्रेम है।
मेरा मानना है प्रेम के प्रदर्शन के लिए प्रकृति से छेड़छाड़ नहीं करना चाहिए बल्कि आप साथी के नाम पर पौधे लगाएं, उनकी देखभाल करें।
मैं तुम्हारे प्रेम में कहीं अपना नाम नहीं लिखूँगी बल्कि तुम्हारे नाम से पौधे लगाऊंगी.. उनको बढ़ता हुआ देखूँगी, उनसे बातें करूंगी।
मेरे अनुसार प्रेम की इससे अधिक ख़ूबसूरत निशानी और क्या हो सकती है।
#रूपकीबातें #roopkibaatein #roopanjalisinghparmar #roop