Hindi Quote in Blog by Aachaarya Deepak Sikka

Blog quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

सभी को नमस्कार,

कल दिनांक 30 अक्टूबर 2020 को शरद पूर्णिमा की रात है l क्योंकि शरद पूर्णिमा 30 अक्टूबर 2020 को सांय 6 बजे से शुरू होकर 31 अक्टूबर 2020 को सांय 8 बजे तक है l

इसलिए शरद पूर्णिमा की रात कल 30 अक्टूबर 2020 को ही मानी जाएगी l

अर्थात खीर का उपाय (शरद पूर्णिमा में जो खीर बनाकर पूरी रात चांदनी में रखते हैं) कल 30 अक्टूबर 2020 को ही किया जाएगा l

शरद पूर्णिमा की रात को क्या करना चाहिए:-

1) खीर बनाएं और रात्रि 10 बजे के बाद उसे घर में कहीं खुली जगह पर जहां चांद की रोशनी आती हो पूरी रात के लिए रख दें औऱ सुबह उस खीर का सेवन करें l

2) रात्री 10 बजे तैयार होकर अपने घर के मंदिर में बैठें और माँ लक्ष्मी की विधि विधान से पूजा करें l

पूजा की विधि:-

1) मंदिर में 2 दीपक जलाएं l एक दीपक अखंड होगा जो पूरी रात जलता रहेगा औऱ दूसरा दीपक पूजा और संकल्प के लिए होगा l दोनों दीपक जला ले l

2) उसके बाद माँ लक्ष्मी को प्रणाम करें और सर्वप्रथम गणेश वंदना करें l

3) फिर जल आचमन करें और जल के छींटों से अपनी शुद्धि करें l

4) फिर संकल्प लीजिए l

5) फिर लक्ष्मी माँ की आराधना करने के लिए भैरव जी से आज्ञा लीजिए l

6) फिर लक्ष्मी माँ के मंत्र का अपनी श्रद्धा अनुसार पूरी रात या 11/21/51 माला का जप कीजिए l

मंत्र:-
Aum Shreem Hreem Kleem Shreem Siddhalakshmyaei Namah

मन्त्र का हिन्दी रूपांतरण:-
ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं सिद्ध लक्ष्म्यै नम:

Hindi Blog by Aachaarya Deepak Sikka : 111600920
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now