Hindi Quote in Blog by Roopanjali singh parmar

Blog quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

एक लड़की जब परेशान होती है तो माँ का आँचल ढूँढती है। मगर जब टूट जाती है तो केवल पिता से ही उसे सुकून मिलता है। पिता को देख भर लेने मात्र से।
इस "पिता" शब्द में ही कितना सुकून है.. यह मैं कभी बताने का प्रयास अवश्य करूंगी।
..
ऐसे ही जब मैं बिखरती थी और मुझे सुकून चाहिए होता था तो मैं तुम्हारे पास आती थी। "पिता" में जिस सुकून को मैंने पाया है, उसका जीवंत रूप हो तुम।
कभी किसी को बताना होगा ना कि सुकून की शक्ल कैसी होती है.. तो मैं तुम्हारी ओर इशारा करूंगी।

जब भी कभी कोई मुझसे पूछेगा .. तुम कैसे हो..?
तो मैं यह नहीं कहूँगी की तुम पिता जैसे हो.. नहीं!
मगर ये ज़रूर कहूंगी 'तुम में पिता सा सुकून है'..
"मीठा सुकून"।
💞❤️
#रूपकीबातें #roopkibaatein #roopanjalisinghparmar #roop

Hindi Blog by Roopanjali singh parmar : 111598114
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now