Hindi Quote in Poem by Ridj

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

कुछ लड़के नहीं तोड़ते चांद तारे
अपनी प्रेमिकाओं के लिए,
वो तोड़ते हैं समाज के बंधनों को
उनके सपनों को पूरा करने के लिए।

वो फूल नहीं लाते उनके लिए
कलम पकड़ा दिया करते हैं,
पंख बांध देते सपनों के और
उड़ना सीखाते हैं आसमान में।

हाथ थामकर नहीं चलते
अपने पैरों पर चलना सीखाते हैं
कंधे का सहारा देने कि बजाए
हर स्थिति में सर ऊंचा रखना सिखाते हैं।

कुछ लड़के अपनी प्रेमिकाओं से
सिर्फ़ सात फेरों में नहीं बंधते,
वो बांध लेते हैं ख़ुद को
उनके सपने, ख्वाहिशों और सम्मान से।

Great lines written by : अरिजीता 🌻

Hindi Poem by Ridj : 111590944
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now