उसकी क्या गलती थी
यही ना की थी वो एक लड़की थी?
ना तो उसने पहने थे छोटे कपडे
ना गई वो रात को किसी के साथ घूमने
तो फिर उसकी क्या गलती थी
यही ना की वो एक लड़की थी?
सोच तो तुम्हारी थी इतनी गंदी
हैवानियत तो तुम्हारे सिर चड़ी थी
तो फिर उसकी क्या गलती थी
यही ना की वो एक लड़की थी?
लड़कियोंकी इज्जत करने की ना तुम्हे सीख मिली
संस्कारों की तुममें थी इतनी कमी
उसमे उसकी क्या गलती थी
यही ना की वो एक लड़की थी?