ख़ुद पर कर विश्वास जगेगी आस
सफलता निश्चित है
दृढ़ निश्चय कर तू आज हो न उदास
सफलता निश्चित है
किसी से तुलना मत कर आज तू है खुद खास
सफलता निश्चित है
कर्म - कर्म और कर्म न दूजा धर्म न गिन दिन मास
सफलता निश्चित है
दुनिया से न रख कुछ चाह न कोई आस
सफलता निश्चित है
बोया मेहनत का बीज सींचा सीकर से आज
सफलता निश्चित है
सबका करके लिहाज सबकी बनके आस
सफलता निश्चित है
चलते रहें सीधी राह बेशक मंज़िल आएगी पास
सफलता निश्चित है
__________
#विश्वास