# गजल "
# रदीफ़ .अब तो ***
तू मुझे दिलबर बना ले अब तो ।
जीवन खुशहाल हो जाए अब तो ।।
तेरी मुस्कराहट मिल जाए अब तो ।
जीवन में बहार आ जाए अब तो ।।
तू अगर नयनों में बसा ले अब तो ।
दुनियाँ रंगीन बन जाए अब तो ।।
तेरे दीदार हो जाए अब तो ।
सूकून के पल मिल जाए अब तो ।।
तू मेरा हाथ थाम ले अब तो ।
जीवन की राह आसान बन जाये अब तो ।।
-Brijmohan Rana