Hindi Quote in Romance by Bhairavi Borse

Romance quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

अकेले नही हो तुम,
मैं हर वक़्त तुम्हारे साथ हूँ,
तुम्हारे पास ना सही
दिल के आसपास हूँ।
मुश्किलों की धूप हो चाहे,
ग़मों की बरसात हो,
तुम्हारी हर तकलीफ़ की,
मैं भागीदार हूँ।
अकेले नही हो तुम,
मैं हर वक़्त तुम्हारे साथ हूँ।।
हँसो कभी तुम,
तुम्हारी मुस्कान हूँ,
जो दुआ में बस तुम्हें मांगे,
ऐसी जोगन हूँ,
तुम बढ़ते रहो आगे,
तुम्हारी जीत से खुश हो जाऊं,
तुम्हारे हार की हकदार हूँ।
अकेले नही हो तुम,
मैं हर वक़्त तुम्हारे साथ हूँ।

Hindi Romance by Bhairavi Borse : 111557370
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now