सो जाओ आज, अच्छा लगेगा...
जिसके लिए जगे हो उसको परवाह नहीं है तुम्हारी,
उसका मैसेज आएगा ये सोचा भी मत करो,
कल की सुबह भी हसीन होगी,
सांस लो गहरी और खो जाओ ख़ुद में,
नींद तुम्हारी आती ही होगी,
मूंद लो आंखें अब थक गए होंगे,
अब सारी बातें ख़्वाब में होंगी,
सो जाओ आज, अच्छा लगेगा...💝