आगे बढ़ रहे हैं हम
लेकिन ,
पीछे बहुत कुछ छूट रहा है हमारा ,
चल कोई बात नहीं ।
ना तो कोई शिकायत ।
ना तो कोई सिफारिश ।
पीछे अपेक्षाओं को छोड़ दिया हमने ,
साथ में एक नई उम्मीद लेकर , आगे बढ़ रहे हैं हम
आगे बढ़ रहे हैं हम
लेकिन ,
उस साल इन दिनों तुम हमारे थे ।
पर कोई बात नहीं इस साल इन दिनों तुम ना सही तुम्हारी यादें ही है ।
साथ में पुराने जख्म , यादें और कुछ ख्वाब बुने आगे बढ़ रहे हैं हम ,
आगे बढ़ रहे हैं हम
लेकिन ,
खुश तो नहीं रह सकते कभी तुम्हारे बिना वादा ना सही पर हां
दिलासा जरूर देगे की
आज एक नई शुरुआत करेंगे हम आगे ही आगे बढ़ेगे हम
लौट कर वापस ना आएंगे तेरी गली
ना पीछे मुड़कर देखेगे कुछ पुराना हम
देख रोज तुझको मुस्कुराता
आगे बढ़ेगे हम आगे बढ़ेगे हम ...
✍️ Vyas Dhara ✍️