Hindi Quote in Poem by Narpat Singh Chundawat

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

-: तिरंगा :-
*******

तीन रंग का अपना तिरंगा देता हैं पैग़ाम ।
सुन लो मेरे भारतवासी ध्वज है राष्ट्र का महान ।।

केसरिया रंग देता है शिक्षा त्याग, तपस्या और बलिदान
रंग सफेद देता है हमको शांति का पैग़ाम ।
हरा रंग देता है शिक्षा सदा रहो खुशहाल ।
सुन लो मेरे भारतवासी ध्वज है राष्ट्र का महान ।

चौबीस अारों वाला चक्र अशोक चक्र कहलाता हैं ।
सफेद रंग की पट्टी में लगता बड़ा सुहाना हैं ।
इस चक्र की शिक्षा है कि सदा रहो गतिवान ।
सुन लो मेरे भारतवासी ध्वज है राष्ट्र का महान ।

केवल झंडा इसे ना समझो, ये राष्ट्र ध्वज हमारा हैं ।
राष्ट्र ध्वज का करना है आदर ये कर्तव्य हमारा हैं ।
इसकी रक्षा करने को कई वीरो ने दिया बलिदान
सुन लो मेरे भारतवासी ध्वज है राष्ट्र का महान ।

जय हिन्द

नरपत सिंह चूंडावत ननाणा ( आमेट )

Hindi Poem by Narpat Singh Chundawat : 111542681
New bites

Good Night 🌃

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now