" मेरे होठों से निकले नाम तो प्रभु नाम तेरा हो
कोई भी काम से पहले मैं लूं वो नाम तेरा हो
कृपा करना सदा भगवन कभी भटके न मन मेरा
हृदय उज्ज्वल मेरा रखना जहां तेरा बसेरा हो
बुराई मिटे दुनिया से किसी का मन न कलुषित हो
भरा हो प्रेम इस जग में सभी का शुभ सवेरा हो "
_____________
#होंठ