ना हम हीं कुछ थे, ना तुम हीं कुछ थे
किंतु हम-तुम में ही सबकुछ था ।।
ना हम हीं रब थे, ना तुम हीं रब थे
किंतु हम-तुम में ही रब था ।।
ना हम हीं शहंशाह थे, ना तुम ही शहंशाह थे
किंतु हम-तुम में ही बादशाहत था ।।
ना हम ही और के हो सके, ना तुम हीं और के हो सके
क्योंकि हम-तुम में एक हीं कसक था।।
#अनंत