वक़्त बदल गया तो
लोग भी बदल गए
साथ दिया जो वक़्त ने तो
हालत भी बदल गए
बिना पहचाने भी अब
पहचाने बन गए
पहचाने तो अब
और भी खास बन गए
पता नहीं था मुझको भी
आज वो पता हो गया
साथी है सब वक़्त और हालात के
बुरा वक़्त था तो कोई भी पहचानता नही था
जैसे ही वक़्त ने करवत बदली
लोग भी अब बदल गए
हा ,ये भी सच है वक़्त साथ हो तो
सब साथ है साथ छोड़ा वक़्त ने जो
तो अपने भी पराये है
क्या बात है वक़्त की
सब की पहचान करा दी वक़्त ने
सचमुच है सब अब वक़्त के हाथ मै
वो अपना तो सब अपने
वो पराया तो सब भी पराये
पहचान होती है सबकी अब वक़्त मै
चाहे वो अच्छा हो या बुरा सलाम तुझे ओ वक़्त
तूने पहचान कराई सबकी
हालात पहले जैसे हो जायेगे
मगर होना सकेगे वो पराये अब अपने
सोच समझकर चलूँगा अब
युही सबको अपना न मानकर
सुक्रिया ऐ वक़्त तेरा भी
तुही है बस एक मेरा अब
वक़्त तेरा भी क्या कहना
तु है मेरा तो सब मेरे
तु पराया तो सब मेरे भी पराये
हेतल .जोशी ...राजकोट