माँ मैं कभी भी बिना आपसे पूछे कहीं बाहर नही जाऊंगी,
कभी भी भइया से ज्यादा कोई भी चीज नही मांगूंगी,
कभी भी नए कपड़े और खिलौनों के लिए जिद नही करूंगी,
पढ़ने के लिए प्राइवेट अच्छे स्कूल में पढ़ने की जिद नही करूंगी,
सरकारी स्कूल में ही अपने सपनो की उड़ान भर लुंगी मैं माँ,
आपसे या पापा से कभी किसी चीज के लिए जिद नही करूंगी माँ,
मैं कभी भी आपके लिए बोझ नही बनूंगी मां,
मैं बस इस खूबसूरत दुनिया में जीना चाहती हूँ,
जानती हूँ बाहर इंसान के रूप में घूम रहे भेड़िए मेरी आबरू पर बुरी नियत रखेंगे,
आप इससे डरती हो इस लिए मुझे जनने से मुकरती हो,
लेकिन माँ मैं तेरा आँचल छोड़ कभी बाहर नही जाऊंगी माँ,
बस मुझे अपने गर्भ से अपनी ममता के आंचल तक आने दो माँ,
जन्मों जन्मों से तेरी ममता की प्यासी हूँ,
कभी गर्भ में मारा, कभी किसी की हवस का शिकार बनी,
कभी दहेज की आग में जली तो कभी घरेलू हिंसा में फांसी चढ़ी,
माँ मैं इन सब से बहुत थक गई हूं मुझे ससुराल भी नही जाना,
तेरे आंचल में जीवन भर रह लुंगी,
थोड़ा ही सही जो दोगी खाकर रह लुंगी,
बस मुझे तुम ही मत #मारना माँ,
वरना मैं कैसे जीयूंगी,
तेरी बेटी एक अभागी पुत्री
मेरी यह पोस्ट भ्रूण हत्या, दहेज, बलात्कार जैसी बड़ी -बड़ी सामाजिक बुराइयों की बलि चढ़ी शक्ति स्वरूप स्त्रियों को श्रद्धांजलि है...😢😢💐💐
#मारना