मारना क्या होता है?
क्यों मारना होता है?
जबान से मारना है,
हांथों से या पैरों से,
क्यों मारना होता है?
कभी कभी तो
जान से भी
मारना होता है.
क्यों भाई क्यों?
अच्छा चलिए
कभी अगर हमको
किसी को मारना
होता भी है
हम यों इतनी
तकलीफ न
उठाएंगे..........
सोंचेंगे, और अपनी
सोंच में ही मर डालेंगे
न जुबान न पैर न हाँथ
कहा तो, सोंच में मारेंगे
#मारना