Hindi Quote in Poem by Bhumika Vyas

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

*꧁*

*॰एक साल ऐसा भी -*
```ना अचारों की खुशबू,
ना बर्फ की चुस्की,
ना गन्ने का रस,
ना मटके की कुल्फी ॥```

*॰एक साल ऐसा भी..*
```ना शादियों के कार्ड,
ना लिफाफों पर नाम,
ना तीये का उठावना,
ना दसवें की बैठक ॥```

*॰एक साल ऐसा भी..*
```ना साड़ी की खरीदारी,
ना मेकअप का सामान,
ना जूतों की फरमाइश,
ना गहनों की लिस्ट ॥```

*॰एक साल ऐसा भी..*
```ना ट्रेन की टिकट,
ना बस का किराया,
ना फ्लाइट की बुकिंग,
ना टैक्सी का भाड़ा ॥```

*॰एक साल ऐसा भी..*
```ना नानी का घर,
ना मामा की मस्ती,
ना मामी का प्यार,
ना नाना का दुलार ॥```

*॰एक साल ऐसा भी..*
```ना पिता का आंगन,
ना माँ का स्वाद,
ना भाभी की मनुहार,
ना भाई का उल्लास ॥```

*॰एक साल ऐसा भी..*
```ना मंदिर की घंटी,
ना पूजा की थाली,
ना भक्तों की कतार,
ना भगवान का प्रसाद ॥```

*॰एक साल ऐसा भी..*
‌‍‍‍```
सदा रहेगा
इस साल का मलाल,‍‍‍
जीवन में फिर
कभी न आये ऐसा साल।।```

Hindi Poem by Bhumika Vyas : 111535830
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now