जीवन की डगर थी अनजानी
मिले तुम तो हो गयी सुहानी
तेरे साथ ने जादू कर दिया
बोझिल था सफर
तेरे साथ ने सुहाना कर दिया
हो गया प्यार मुझे भी
तुझसे,तेरे साथ से ,तेरे अहसास से
तुमने भी अपने को
मेरे प्यार के रंग में रंग लिया
सूनी सूनी आंखों में
सतरंगी सपनों को भर लिया
कर लिए वादे साथ निभाने के
चल पड़े थाम एक दूजे का हाथ
खुशनुमा हो गए उनके दिन रात
प्रेम के आगे फिर
किसी की क्या बिसात
तभी जीवन में, एक पड़ाव आ गया
थम गई राहें,
एक तूफान आ गया
उड़ाकर उस झंझावत ने
सब तहस -नहस कर दिया
जो कल तक थे हमराही
उनको अनजान कर दिया
वक्त के भंवर में फंसे
दो प्रेमियों को
वक्त ने कुछ यूं उलझाया
कर जुदा राहें उनकी
उनको खूब रुलाया
उनकी कहानी का
हुआ कुछ यूं अंजाम
देख सितम दुनिया का
मन में वैराग्य आ गया
एक ने छोड़ी मोहमाया
दूजा दुनिया छोड़ गया।।।