भले ही प्यार तेरा हो,
लेकिन मै ने भी जी लिया है,
मुझे पता है सारे दर्द का मलहम
क्यो की दर्द तेरा महसूस किया है।
वो प्यार भरा मौसम हो,
और ये तनहाई का आलम,
बताओ भी कैसे सारा कुछ,
मेरे दोस्त कैसे जिया है।
हम सौदागर है एहसास के,
तेरे एहसासों को खरीद कर,
हर लम्हे में मै ने अपने लम्हों का
एहसास भर दिया है।
कितनी मुश्किल है ये प्यार की रहे,
अपनी रहो का जिक्र जो करते,
तेरी ही कहानी ने मेरी कहानी सा,
किरदार कर दिया है।
मुझे आज ख़ुद का अंदाजा हो रहा है
कैसे मै ने ये सब किया है।
जानती हूं तुझे मुद्दतो से,
पहली बार तुझे जिया है।
कुछ और चाह नहीं है मेरी
तुझे खुशियां मिले सारे जहां की,
अब हर सजदे में तेरे लिए,
बस यही दुआ किया है।