Hindi Quote in Motivational by Leena Pratish

Motivational quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

#सीखle

दुनिया एक कहानी सीख,
बडी लगे मस्तानी सीख।

कितने दिन चलाओगे?
जेबे कुछ कमानी सीख।
क्या कैसे रख जाओगे?
थोडी बहोत गवानी सीख।

सुस्त पडी सी नगरी में,
चहल-पहल तू लानी सीख।
मरी पडी सी सूरत में,
ला कर तू जवानी सीख।

शोर से त्रस्त माहोल में,
अपनी बात चलानी सीख।
कडवी सिर्फ दवाई रख,
बाकी मीठी जबानी सीख।

सडकर जो गिर जानी है,
एसी सोच उठानी सीख।
पडी पडी बुझ जानी है,
आग वो जल्द जलानी सीख।

दिल के दरिया आगे बढ़
तो, थोड़ी सावधानी सीख।
प्रीत भरे जलधि की तू,
मौजो की रवानी सीख...

© लीना प्रतीश

Hindi Motivational by Leena Pratish : 111526677
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now