चाहत के दीप जला जाओ
तुम आ जाओ
तुम आ जाओ....
कुछ देर सही
कुछ पल के लिए
पलकों के तले
नींदों से परे
बन रात सुहानी आ जाओ
तुम आ जाओ
तुम आ जाओ....
होंठों पे सजे वो गीत बनो
मेरे मन के तुम मीत बनो
होकर शामिल तुम धड़कन में
मेरी रूह तलक में समा जाओ
तुम आ जाओ
तुम आ जाओ....