कृतज्ञ - हूँ मैं उस परम पिता का जिसने मानव रूप में जन्म दिया है .
शुक्रगुजार- हूँ मैं माता पिता का जिन्होंने पाल पोस का बड़ा किया है .
आभारी - हूँ मैं गुरु का जिन्होंने ज्ञान दे कर जीवन यापन योग्य बनाया है .
धन्यवादी - हूँ मैं ग्रैंड पेरेंट्स का जिन्होंने अपनी कंबल में साथ सुलाया है .
एहसानमंद - हूँ मैं मित्रों का जिन्होंने सुख दुःख में साथ दिया है .
कृतकृत्य - हूँ मैं जीवनसाथी का जिसने आजीवन साथ निभाया है .
अनुगृहित- हूँ मैं प्रकृति का जिसकी हवा में सांस लिया और जिसने खाने पीने का साधन दिया है .
कृतार्थ - हूँ मैं हर प्रातः का जिसने मुझे जीवित रहने का अहसास कराया है और हर रात्रि का जिसकी आगोश में चैन से सो पाया .
ऋणी - हूँ मैं जीवन के हर पल का .
# कृतज्ञ , आभारी .....आदि
#Thankful