काश !
मेरे जीवन के अंत में भी चलाई जाए क्रेडिट्स की श्रृंखला
जो एक लम्बी फेहरिस्त हो हर उस नाम की
जिसने बनाया मुझे एक अच्छा या बुरा इंसान
और हर नाम के बगल में लिखा हो उसका किरदार
और सबसे अंत में जब आए निर्माता - निर्देशक की बारी
तो इस कड़ी में हो सिर्फ एक तेरा ही नाम ।।