#Ruthless & Cruel entities caused COVID-19..!!
My 1st Rainfall Poem...!!!!
यारों हुस्न और इश्क में अजीब यारी है
इक अग़र परिंदा है तो दूजा शिकारी है
हुस्न अग़र निखरे तो इश्क़ चिनगारी है
इश्क़ ग़र निखरे तो आशिक़ी बीमारी है
आशिक़ उलझें तो हर वक़्त बेक़रारी है
फिर ना सहर ना शब़ की परहेज़ग़ारी है
ना सुकूँ जान को ना चेन से सरोकारी है
परव़ाह जहाँ की न खुदकी ख़बरदारी है
बेक़रार ज़हन में इश्क़ की तलबगारी हैं
पैग़ाम-ए-यार की हर वक़्त इन्तज़ारी हैं
मौत का ख़ौफ़ है ना जान-बर्ख़ास्तगी हैं
यारों हुस्न और इश्क में अजीब यारी है
✍️🥀🌺☘️🍂💞🍂☘️🌹🥀✍️