लाल है मगर इतना मलाल थोड़ी है
यह आंख रोने की शिद्दत से लाल थोड़ी है
बस अपने वास्ते ही फिक्रमंद है सब लोग
यहां किसी को किसी का ख्याल थोड़ी है۔
परौं को काट दिया है उड़ान से पहले ही
यह शौके जुदाई है , शौके मेलाप थोड़ी है
۔
मजा तो जब है कि , हार के भी हंसते रहो
हमेशा जीत ही जाना कमाल थोड़ी है
लगानी पड़ती है डुबकी, उभरने से पहले
अस्त होने का मतलब , नष्ट थोड़ी है।