#बाग़ी
बागी हो गया है दिल मेरा
नहीं मानता अब ये कहने
कहता है अब नहीं है सहने
प्रपंच दिमाग वालों के ।
छल कपट से रहित था ये
एक नन्हा बच्चा सा था ये
उकसाया गया सताया गया
बार बार इसको दुखाया गया।
अब ताकतवर हो गया है ये
अपने मन की करता है
छल प्रपंच में नहीं फँसता है
दुनिया से नहीं डरता है।