मुकम्मल मुकद्दर हो जाता
तो बता जिंदगी तेरा क्या जाता ।।
माना फलसफे बहुत थे तेरे मेरे बीच में
एकाध गर कम भी हो जाता तो तेरा क्या जाता ।।
माना तेरे काबिल भी नहीं हम ऐ जिंदगी
झूठा हीं सही जरा एतवार कर लेती तो तेरा क्या जाता ।।
दर्द को दवा बनाना आ हीं जाता
ग़ालिब तो मैं बन हीं जाता
बता तो ए जिंदगी आखिर तेरा क्या जाता ।।
#Qualified