जन्म तुम्हीं से मिला है,
तुम्ही से मिले हैं ये संस्कार,
चलना तुम्हीं ने सिखलाया,
तुम्ही से मिला है हमें प्यार,
हर सांस हमारी आप पर,
है ये कर्जदार,
दुख सह कर आपने,
सुख दिए हैं हमें अपार,
परवरिश आपसे मिली है,
जिस पर हमें है नाज़,
जिंदगी के सफर में,
आपको खुशियां मिले अपार,
जिंदगी के हर रास्तों में,
आपको कभी ना मिले हार,
हर समय हर कदम,
साथ मिले आपको सभी का हरदम,
आपके जीवन की इस डगर पर,
मिले आपको सभी का ढेर सारा स्नेह और प्यार।
Written by- Sakshi Jain