"वक्त मेरा भी आएगा"
-----------------------------
वक्त वक्त की बात है यारों
वक्त ही देता मात है यारों
वक्त किसी की सुनता नहीं
सब चालें अपनी चलता है
वक्त किसी का सगा नहीं
जो चाहे ये वही करता है
वक्त भला भी वक्त बुरा भी
पहचान ये सबकी कराता है
वक्त सही भी वक्त ग़लत भी
आइना ये सबको दिखाता है
ज़माने ने जिसको तन्हा छोड़ा
हर घूँट वो अश्क को पीता है
और...
वक्त हम पर कुछ ऐसा बीता है
जहाँ न मरता कोई, न जीता है
लेकिन...
मन को हम समझाते रहें
वक्त की कदर सिखाते रहें
कि...
ऐ मन ! थोड़ा धीरज धरो
खुद पर ज़रा ऐतबार करो
माना ये वक्त तुम्हारा नहीं
माना आज कोई सहारा नहीं
लेकिन....
इंसाँ वो कभी हार न पाता है
वक्त जिसे सबक सिखाता है