कीमती है जिंदगी मत बर्बाद कीजिए,
संग अपनों के हर लम्हे को आबाद कीजिए,
बुरी यादों से न खुद को तकलीफ दीजिए,
अच्छे पलों को ही सिर्फ याद कीजिए,
प्यार की खुशबू से सरोबार कीजिए,
मुस्कुराहट भरी खुशियों की सौगात दीजिए,
ख्वाहिशों को न कल पे टालते रहिए,
पूरा करने का आज से ही आगाज कीजिये,
उम्मीदों की नई रोशनी लिए हो हर सुबह,
खुदा से बस इतनी ही फरियाद कीजिये।
#कीमती