#कीमती
कीमत न जानो वस्तु की
ये उपयोगी ही आने
उसका क्या मोल है
भूखे व्यक्ति से पूछो
एक रोटी का क्या मोल है
दो जून की रोटी को तरसे
छोड़े घर- द्वार सब छोड़े
छोड़े सावन भादों बरसे
राखी कितनी कीमती है
पूछो उस भाई से
जिसे बहन नहीं है, कलाई सुनी है
बेटी की कीमत ,पूछो उस आंगन से
नहीं खिली जहां कली कोई
सब नीरस और बेरंग है
कीमत सिर्फ उसे पता है
जो वंचित है, खाली है
जिनके पास है ,उसे उनकी
कीमत कहाँ पता है।