बनते काम बिगड़ जाते , रिश्तों में दरार आ जाती है
द्वेष की अग्नि में जो जलते , मुस्कान फरार हो जाती है
शांतिपूर्ण माहौल बनें और , सहमति भी हो जाती है
मुस्काकर कोई काम करें , जीवन में बहार आ जाती हैं
सबंधों में यदि तपन भी हो , शीतल फुहार बन जाती है
जहां काम कभी नहीं बनते हैं , मुस्कान करार बन जाती है
दहाड़ है डर पैदा करता , मीठी नजर प्यार बन जाती है
शांति जहां हरदम रहती , हर परेशानी हल हो जाती है
#शांतिपूर्ण