Hindi Quote in Poem by आशा झा Sakhi

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

💐💐💐नीली आंखें तेरी💐💐💐💐
ये झील सी नीली आँखें तेरी
समाया है पूरा आसमां इसमें
ढूंढता हूँ मैं इनमें,
अपनी जमीं ,अपना आसमां
जब इन आँखों की, गहराई में डूबता हूँ
तो खो सा जाता हूँ,खुद को एक नई
दुनिया में पाता हूँ, प्यार का एक नया
संसार खुद में बसाता हूँ
जगा देतीं हैं ,एक नया विश्वास मुझमें
लड़ने का हौंसला देती हैं
मुझे भी मिलेगा आसमां मेरा
ये यकीं दिला देती हैं
तेरी इन नीली आंखों में
जब भी झाँकता हूँ, तो अपने लिए
एक अलग ही ,दुनिया पाता हूँ
ये दुनिया के दस्तूर भी निराले हैं
दिल में क्या है, आंखों से जताते हैं
पर तेरी गहरी नीली आंखें
मेरे दिल में विश्वास जगा देती हैं
छू लूंगा सफलता का शिखर
ये तेरी आँखों की ,चमक बता देती है
ये तेरी नीली ऑंखें, सारा जहाँ इनसे डरता है
पर मेरा तो,संसार ही इनमें बसता है
इन आँखों में ,कभी सूनापन न हो
मेरे लिए तेरा प्यार ,कभी कम न हो
बस ये ही दुआ करता हूँ, तेरी इन नीली आंखों से
मैं बहुत प्यार करता हूँ।।।।

Hindi Poem by आशा झा Sakhi : 111461957
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now