मैं कौन हूँ ..
तुझे तेरे ही ख्वाबों से दूर करने वाला,
तेरी मर्जी जाने बिना नियम बनाने वाला,
तू कब,क्या,कैसे करे, ये निश्चय करने वाला,
तू किससे न बोले, ये निर्णय करने वाला,
तू क्या न बोले, ये निर्णय करने वाला,
तुझसे तेरा समय छीनने वाला,
तू कहाँ न जाए, ये बताने वाला,
तू किससे न मिले, ये तय करने वाला,
तू क्या न 'पोस्ट' करे, इसका फैसला करने वाला,
तू क्या न पहने, ये अधिकार जताने वाला,
तेरे चरित्र पर टिप्पणी देने वाला,
तू रिश्ते में जबरदस्ती फंसे रहे, ये सोचने वाला,
तेरी जिंदगी को अपने हिसाब से चलाने वाला ।
हाँ मुझे फिक्र होती है तेरी,
और राय देना मेरा फर्ज़ है,
पर मैं कौन हूँ, खुद को तुझपर थोपने वाला,
सच में ... कोई नहीं ।
ये तेरी जिंदगी है ।
~ प्रणव ( वाला = वाली )