Hindi Quote in Poem by Jitendra Shivhare

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

सुहाग सेज

शादी के जोड़े में संवर कर
वह सुहाग सेज पर बैठी थी
चुपचाप और खोई-खोई
स्वप्न में साजन मुस्कुरा रहे थे
वह भी अधरों पर मुस्कान लिये
प्रतिक्षा में थी अपने प्रियतम की
फूलों की महक शरीर में ताज़गी
भर जाती
दिवारों से शरम आ रही थी उसे
तस्वीरें जैसे उसे ही देख रही हो
वो फुलदान उसका उपहाज उड़ाने लगा
वह गिलास भी था मेज़ पर रखा हुआ
जिसमें बादाम पिस्ता युक्त दुध था
वह सेज को हाथों से छुती
अनुभव का अनुमान करती
उसे मार गिराने की सभी व्यवस्था थी वहां
कुछ प्रयत्न तो उसे भी करने होंगे
समझनी होगी प्रिय की अभिलाषाएं
पुरी करनी होगी अपनी हर एक आस
उठकर उसने टीवी को कपड़े से ढक दिया
दिवार घड़ी को पलट दिया
उनका मिलन कोई न देखे
कोई न सुने प्रेमानंदित कर देने वाले शब्दों को
यही तो चाहती थी वह
बार-बार आईने में खुद को निहारती
उसका सौन्दर्य केवल साजन के लिए था
जो व्याकुल था उनकी बाहों में समां जाने को
दरवाजे पर आहट थी
पर सहम गयी वो
धड़कने तीव्र हो गयी
सांसे भागने को आतुर थी
जो जाना चाहती थी एक लम्बे सफ़र पर
आइना ढककर वह सेज पर पुनः बैठ गयी
प्रियतम का वो पहला स्पर्श
कैसे बखान करे?
उस अनोखे अहसास का
आत्मा से आत्मा के मिलन का
शरीर से शरीर के गठबंधन का
साजन की इच्छाएं अलग थी
मोबाइल की वीडियो ऑन थी
दुल्हन छिटकर दुर जा गिरी
उसकी न में दंभ था उसके स्वाभिमान का
वह वीरांगना की भांति तन कर खड़ी थी
लोहा लेने को एक दम तैयार
आंखों की ज्वाला भस्म करने को लालायित थी
चण्डी रूप का तेज वह सह न सका
उसका साफ इंकार था जानकर
प्रियतम ठिठक गये
जग हंसाई के भय ने हाथ जुड़वा दिये
क्षमाप्रार्थी था वह पैरों में गिरकर
पहली भूल ही अंतिम होगी
इसका वचन लिया लाडो ने
निजी पल कभी सार्वजनिक नहीं होंगे
इस बात का ख़याल दोनों को रखना होगा
सुहाग सेज का मूल्य कम न हो
दोनों का परस्पर प्रेम कम न हो
प्रेम का अनादर कदापि न हो
प्रेम की पुजा करे
प्रेम को सबकुछ जाने
और माने
क्योंकि सच्चा प्रेम ईश्वर की आराधना से
कम नहीं।


जितेन्द्र शिवहरे इंदौर मध्यप्रदेश

Hindi Poem by Jitendra Shivhare : 111458713
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now