प्रभु एक सहारा तेरा है, दूसरा न जग मे कोई है।
तुम बिन सब झूठा हैजग मे, आशाये सब ही सोई है।
यह जीवन तुम ही पाल रहे, आगे भी तुम्ही सम्भालोगे।
सब कुछ तुम पर न्योछावर है,ये आश न कभी बिसारोगे।
तूफान बडा प्रलयँकारी, दीखता न कुछ है आस-पास।
दिल के तारो ने जोड. दिया,तुम से ही तो बेतार- तार।जीवन पथ रोशन कर देना,एक दुखियारी की अर्जी है।
उम्मीद लगाये बैठी है, आगे अब तेरी मर्जी है।--------💐
#आगे