Hindi Quote in Poem by Bhuwan Pande

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

अक्सर दिमाग
असमंजस में रहता है कि

कहां से शुरुआत करें
कैसे शुरुआत करें
कब शुरुआत करें

और एक अच्छी शुरुआत
के इंतज़ार में -

ना जाने
कहां कहां से गुजरता है मन
कैसे कैसे तरीके ढूंढ़ता है मन
और कितने ही मनभावन पलों
की राह तकता है मन

इस तरह -
सारी राहें बस मन से होते हुए
मन में ही कहीं गुम हो जाती हैं
और
कदम ठहरे जमे रह जाते हैं
तरसते हुए
एक आगाज़ को ...

:- भुवन पांडे

#शुरुआत

Hindi Poem by Bhuwan Pande : 111457324
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now