ज़ाया हो जाते हैं हम,
सबको अब हंसाते हंसाते।
ज़ाया हो जाते हैं हम,
अपनों को अब मनाते मनाते।
ज़ाया हो जाते हैं हम,
हर किसी को समझाते समझाते।
ज़ाया हो जाते हैं हम,
हर रिश्ते को अब बचाते बचाते।
ज़ाया हो जाते हैं हम,
अब हर किसी को चुप कराते कराते।
ज़ाया हो जाते हैं हम,
खुद पर भी अब प्यार लुटाते लुटाते।
ज़ाया हो जाते हैं हम,
अब ज़ाया हो जाते हैं हम।
-Akash