मैंने -
लम्हा लम्हा समय
कतरा कतरा आंसू
तिनका तिनका हौसला
ज़रा ज़रा यादें
थोड़े थोड़े रंग
धागे धागे रिश्ते
टुकड़े टुकड़े तमन्नाएं
कुछ कुछ एहसास
बूंद बूंद जज़्बात
जोड़ जोड़ कर सारे
और
भर भर नेह सारा
बनाया एक घरौंदा
बनाया एक घोंसला
जहां -
मेरे ख्वाबों के परिंदे
उतर सकें, ठहर सकें
समेटे पंखों में अपने
सारा फैला आसमां ...
:- भुवन पांडे
#घोंसला