चलना ही जिंदगी है,
बढ़ते रहो अरमानों के साथ
चलते - चलते थक जाओ जब
तब ये याद रखना
सुनो, तुम अपना ख्याल रखना
जिंदगी की दौड़ में चलते -२
कभी -कभी मुड़कर भी देखना
कौन - कौन साथ चल रहा है
इसका भी ध्यान रखना
अपनों का साथ भी है जरूरी
तुम इस बात का मान रखना
सुनो ,तुम अपना ख्याल रखना
हम दूर रहें या रहें पास
पर ख्यालों में भी मुझे साथ रखना
तुम्हारी इस दौड़ में ,मैं
रह न जाऊँ कहीं अकेली
बस इस बात का ध्यान रखना
सुनो, तुम अपना खयाल रखना
तुम हो मेरा जीवन मेरी साँसें
तुमसे ही जीवन संगीत है
इस सरगम का अहसास रखना
सुनो,तुम अपना ख्याल रखना
स्वप्न लोक में विचरण करती
पकड़ तुम्हारा हाथ
ये साथ कभी छूट न जाये
बस इतना ही ध्यान रखना
सुनो, तुम अपना ख्याल रखना