" कुछ बाते "
ज्यादातर लोग उतने ही खुश रहते हैं,
जितना वो अपने दिमाग में तय कर लेते हैं।
संघर्ष इंसान को मजबूत बनाता है।
फिर चाहे वो कितना भी कमजोर क्यो न हो,
अगर हारने से डर लगता है तो,
जितने की इच्छा कभी मत रखना।
और ये एक बात याद रखना..
""डर मुझे भी लगा फांसला देख कर,
पर मैं बढ़ता गया रास्ता देख कर,
खुद ब खुद मेरे नज़दीक आती गई
मंज़िल मेरी, मेरा हौंसला देख कर। """
इंसान को कठिनाइयों की आवश्यकता होती है,
क्योंकि सफलता का आनंद उठाने के लिए ये ज़रूरी
हैं।
- सोहम ब्रह्मभट्ट